सीएनएन के अनुसार, वेन्डी शर्मन ने जो अमरीका की परमाणु वार्ताकार टीम की सदस्य थीं, कहा कि इस बात में तनिक भी शक नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने परमाणु समझौते जेसीपीओए के मसौदे के पढ़े बिना ही, अमरीका को इस समझौसे बाहर निकाल दिया।
उन्होंने कहा कि ट्रम्प को दुनिया की तनिक भी समझ नहीं है और यह बात चिंताजनक है।
शर्मन ने कहा कि ट्रम्प और उनकी मंडली को विदेश नीति की तनिक भी जानकारी नहीं है।
ग़ौरतलब है कि परमाणु समझौता जेसीपीओए जनवरी 2016 में लागू हुआ लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 8 मई को निराधार बहाने से इस समझौते से अमरीका के एकपक्षीय रूप से बाहर निकलने का एलान किया और 6 अगस्त को ईरान के ख़िलाफ़ स्थगित पाबंदियों के फिर से लागू होने के आदेश पर दस्तख़त किए।
ट्रम्प ने यह क़दम ऐसी हालत में उठाया कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए और अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक परमाणु समझौते के प्रति ईरान के पाबंद रहने की बारंबार पुष्टि कर चुके हैं।